भरत पुर

बयाना में श्रीमद्भागवत कथा व 21 कुंडीय महायज्ञ के समापन पर विशाल भंडारा

उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर। बयाना कस्बे की नई सब्जी मंडी मैदान में महामंडलेश्वर बाबा रामरतन दास महाराज के सानिध्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं 21 कुंडीय महायज्ञ के सफल समापन के उपरांत आज विशाल भंडारे एवं प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया।

इस भंडारे में बयाना सहित आसपास के गांवों व कस्बों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ प्रसादी ग्रहण की। भंडारे में मिक्स वेज सब्जी, खीर एवं पुआ की प्रसादी वितरित की जा रही है। वहीं संत महात्माओं को दक्षिणा में एक एक कम्बल देकर के विदा किया जा रहा है ।

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भक्तजन स्वेच्छा से प्रसादी वितरण एवं व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं। आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बना हुआ है और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का वातावरण देखने को मिल रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button