गोड्डा

आजम पकड़िया के ग्रामीणों ने राशन दुकानदार के खिलाफ खोला मोर्चा, 

गरीबों का निवाला छीन खा रहे विक्रेता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा ,बसंतराय। प्रखंड क्षेत्र में झारखंड सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जन वितरण प्रणाली व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त होती नजर आ रही है। आलम यह है कि सरकारी मानकों को दरकिनार कर यहां रोजाना गरीबों का हकमारी किया जा रहा है। मामला बसंतराय प्रखंड के जामनीकोला पंचायत के महेशपुर गांव का बताया जा रहा है। जहां डीलर प्रमिला देवी के मनमानी के खिलाफ रविवार को सैकड़ों कार्ड धारियों ने लामबद्ध होकर भारी रोष का इजहार किया। लाभुकों का आरोप है कि जन वितरण प्रणाली विक्रेता प्रमिला देवी बीते तीन माह का खाद्यान्न वितरण नहीं किए है,कार्य अवधि में लाभुकों के साथ बदसलूकी करते है। साथ ही प्रति यूनिट आधा केजी कम अनाज दिया जाता है। अधिक राशि वसूली जाती है। नाप तोल में भी घालमेल किया जाता है। प्रत्येक माह लाभुकों को अनाज नहीं दिया जाता है। अनाज के लिए बार बार दौड़ाया जाता है। जानकारी दी गई की जुलाई अगस्त सितम्बर माह के खाद्यान्न में डीलर के द्वारा कालाबाजारी कर ली गई है। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि डीलर के विरुद्ध कई बार वरीय पदाधिकारियों से शिकायत की गई है लेकिन विभाग के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बताया कि पूर्व में भी कई बार डीलर के द्वारा खाद्यान्न का उठाव कर कालाबाजारी कर ली गई थी। स्थानीय लाभुक रामदास रविदास, मक्कू रविदास, मोहम्मद रफीक, जाबो रविदास, मोहम्मद रसूल, मोहम्मद मुबारक, महावीर मांझी,तेतरी देवी, बदामी देवी, बिजली देवी एवं धतूरी राय सहित सैकड़ों लाभुकों लिखित शिकायत कर जिला उपायुक्त से मामले का जांच कर डीलर के विरुद्ध निलंबन की करवाई की मांग की है।
   वही, मामले पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजकुमार दास ने बताया कि गरीबों के अनाज की कालाबाजारी नहीं करने दी जाएगी। मामले का जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button