पाकुड़

बाल अधिकार संरक्षण के समुचित विकास हेतु की जायेगी महिला पारा लीगल वालेंटियर्स की प्रतिनियुक्ति- डीसी

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो,

पाकुड़ (झा०खं०), उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल देखभाल संस्थान के अधीक्षक के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई के विभिन्न अवयवों के तहत संपादित किए जा रहे कार्यों की प्रगति के बारे में अवगत कराया गया।उपायुक्त द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई के विभिन्न मदों में प्राप्त आवंटन के व्यय करने, बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों के बैठक भत्ता के भुगतान करने, विभिन्न मदों में राशि व्यय करने,चाइल्ड हेल्प लाइन के कार्यालय हेतु नए भवन चिन्हित करने, श्रम विभाग के साथ बैठक कर धावा दल के माध्यम से बाल श्रम उन्मूलन हेतु विशेष अभियान चलाने, बाल चौपाल के आयोजन करने, बाल श्रम से मुक्त कराए गए बच्चों के समुचित पुनर्वास करने, बाल देखभाल संस्थान में आवासित सभी बच्चों के अभिभावकों के साथ सामूहिक बैठक के आयोजन करने, स्पॉन्सर‌शिप योजना से लाभान्वित करने हेतु 100 से 150 नए बच्चों को चिन्हित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। इसके अलावे सखी वन स्टॉप सेंटर में प्रस्तुत होने वाले विभिन्न मामलों के संपादन हेतु महिला पारा लीगल वोलेंटियर्स की प्रतिनियुक्ति के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया गया।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button