एक साझा मंच बनाकर ब्राह्मण महिला समाज को सशक्त बनाना है : पटैरिया
ब्राह्मण महामंडल की महिला मंडल कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। श्रीहनुमान धारा मंदिर में ब्राह्मण महामंडल की बैठक जिलाध्यक्ष अशोक पटैरिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम भगवान परशुरामजी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके ब्राह्मण महामंडल जिलाध्यक्ष अशोक पटैरिया के नेतृत्व में महामंत्री परमानंद तिवारी, संगठन मंत्री महेंद्र रावत, समाजसेवी ब्रजेश चतुर्वेदी, श्यामाकांत चौबे लंबरदार, पत्रकार पवन संज्ञा, वेद संस्कृत विद्यालय संचालक आचार्य कमलेश शास्त्री ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इन बैठकों का उद्देश्य ब्राह्मण समाज के लिए एक साझा मंच बनाना और ब्राह्मण महिलासमाज को सशक्त बनाना है। ब्राह्मण हितों के लिए संपूर्ण ब्राह्मण समाज को एक मंच पर आना चाहिए। वहीं बैठक में महिला संगठन की मजबूती पर विचार व्यक्त किए गए । जिलाध्यक्ष की प्रबल संस्तुति पर ब्राह्मण महिला मंडल अध्यक्ष शक्ति पाठक ने जिले कार्यकारिणी का गठन किया, जिसमें ब्राह्मण महामंडल जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री ने नवनियुक्त महिला मंडल जिला उपाध्यक्ष ऋतु उपाध्याय, मोनिका शर्मा, रंजना शुक्ला, पूजा तिवारी एवं महिला महामंत्री रीना दीक्षित, कोषाध्यक्ष मधु तिवारी, सह कोषाध्यक्ष रेणु शर्मा, निधि दुबे, मीडिया प्रभारी संगीता तिवारी, बबीता तिवारी, संगठन मंत्री आकांक्षा पुरोहित, नीलम तिवारी, सांस्कृतिक मंत्री गीतीम तिवारी, आराधना तिवारी, प्रचार मंत्री आभा हुण्डैत, जिला संयोजक सोनम रावत, सदस्य ऊषा बिदुआ, डोली अग्निहोत्री, आरती तिवारी, उमा शर्मा को सर्वसम्मिति से नियुक्ति पत्र दिया गया। महिला मंडल अध्यक्ष शक्ति पाठक ने कहा महिलाओं का समाज में सम्मान सर्वप्रथम रहेगा। सामाजिक संगठन में पद महत्वपूर्ण नहीं होता, एक जिम्मेदारी के रूप में काम करना पड़ता है। इस दौरान संगीता तिवारी, नीलम तिवारी, ममता तिवारी पूर्व पार्षद, राधिका, अनीता गोस्वामी, मोनिका शर्मा, गरिमा तिवारी, ऋतु रिछारिया, रंजना, मधु तिवारी, ब्रजमोहन शर्मा, मदनमोहन शर्मा, रमाकांत तिवारी, ब्रजेश बबेले, अमित तिवारी, शिक्षक अनिल त्रिपाठी, संजय पाठक, मनीष तिवारी, पत्रकार अरविंद संज्ञा, रजतगिरी गोस्वामी, प्रमोद बबेले, वेदप्रकाश लिटोरिया, प्रदीप त्रिपाठी, राज पाठक, अंकित पटेरिया, राममूर्ति तिवारी आदि उपस्थित रहे। संचालन ब्रजमोहन संज्ञा व आभार महामंत्री परमानंद तिवारी व संगठन मंत्री महेन्द्र रावत ने जताया।



