ललितपुर
श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर 13 सितंबर को ललितपुर में आएगी यात्रा डी एम व एसपी को दिया गया ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर : श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा आज अध्यक्ष ओंकार सिंह सलूजा के नेतृत्व में एक ज्ञापन जिला अधिकारी महोदय / एवं पुलिस अधीक्षक महोदय को दिया गया जिसमें श्री गुरु तेग बहादुर जी, के 350 वे शहीदी दिवस को समर्पित असाम के धोबड़ी साहिब गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब से प्रारंभ हुई शोभा यात्रा (नगर कीर्तन) ललितपुर में दिनांक 13 सितंबर दिन शनिवार को आ रही है जिसका की समापन आनंदपुर साहिब पंजाब में होना है यात्रा देश के विभिन्न राज्यों से होती हुई ललितपुर पहुंच रही है जिसका की स्वागत ललितपुर बाईपास गोविंद सागर डैम के पास सरदार परमजीत सिंह छतवाल के शोरूम पर किया जाएगा यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था एवं मार्ग की साफ सफाई व्यवस्था हेतु व ट्रैफिक व्यवस्था एवं पर्याप्त महिला व पुरुष पुलिस बल व्यवस्था कराए जाने हेतु ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय व पुलिस अधीक्षक महोदय को दिया गया इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिंकू हरविंदर सिंह सलूजा, महामंत्री सुरजीत सिंह सलूजा, मंत्री मनजीत सिंह पत्रकार, कोषाध्यक्ष परमजीत सिंह छतवाल, सतनाम सिंह भाटिया, आदि मौजूद रहे
