ललितपुर

राष्ट्रीय सनातन सांस्कृतिक संघ की बागेश्वर धाम यात्रा सम्पन्न

101 श्रद्धालुओं ने किया दर्शन, स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। राष्ट्रीय सनातन सांस्कृतिक संघ के तत्वावधान में बागेश्वर धाम दर्शनार्थ सनातन संदेश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। यात्रा का नेतृत्व संघ के तालबेहट तहसील प्रभारी मनोज कुमार तिवारी ने किया, जिसमें महाकाल प्रभातफेरी तेरईफाटक के 101 श्रद्धालु शामिल रहे। यात्रा के दौरान मनोज कुमार ने कहा कि देवधाम के दर्शन से मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आत्मचिंतन की भावना विकसित होती है। वहीं संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती हरिप्रिया भार्गव ने सभी श्रद्धालुओं को यात्रा की शुभकामनाएं दीं। ललितपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर श्रद्धालुओं का स्वागत संघ के कार्यालय प्रभारी मनोज जैन, अमित पाठक, निहाल कुशवाहा, दीक्षा लक्षकार और सीमा कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया। इस अवसर पर इंजी. हाकिम सिंह, जगवीर सिंह, छोटेलाल प्रजापति, देशराज कुशवाहा, सतीष पाण्डेय, पंकज भारद्वाज, मुकेश राजपूत, कमलेश भारद्वाज, राजपाल राजपूत एवं बाबूलाल शिवहरे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button