
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। जय अम्बे रक्तदान समिति के तत्वावधान में मेडिकल कॉलेज में भर्ती गंभीर बीमारी से जूझ रही महिला मरीज शकुंतला दुबे को समय पर रक्त उपलब्ध कराया गया। इस मानवीय पहल में रक्तवीर शत्रुघ्न शुक्ला ने 64वीं बार तथा लंबरदार पंडित माधव सुनील चौबे (बुढ़वार) ने 12वीं बार रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। रक्तदान के बाद दोनों रक्तदाताओं ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि जरूरत पडऩे पर आगे आकर रक्तदान जरूर करें, क्योंकि रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से स्वास्थ्य संबंधी कई लाभ भी होते हैं। मरीज के परिजनों ने समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए जय अम्बे रक्तदान समिति और दोनों रक्तवीरों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान समिति अध्यक्ष दीपक राठौर, समाजसेवी कन्हैया लाल रजक, सोनू दुबे, चंद्रशेखर, शिब्बू राठौर, हरिओम पटेरिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



