खैरथल
ब्राह्मण महिला समाज ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : ब्राह्मण महिला समाज खैरथल ने शनिवार को परशुराम बगीची में वृक्षारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया है। इस मौके पर अशोक, बिल पत्र सहित अन्य पेंड़ लगायें गये
इस अवसर पर महिला समाज उपाध्यक्ष ममता शर्मा ने कहा वृक्षारोपण एक महत्वपूर्ण गतिविधि है जो पर्यावरण को कई तरह से लाभ पहुंचाती है। पेड़ हवा से हानिकारक प्रदूषकों को हटाते हैं और हमारे प्राकृतिक वायु फिल्टर के रूप में कार्य करते हैं। वे छाया प्रदान करते हैं, फल देते हैं, और हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। इसके अतिरिक्त, वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करता है यह समुदाय को एक साथ लाने और एक साझा लक्ष्य के लिए काम करने का भी एक शानदार तरीका हैइस मौके पर उपाध्यक्ष ममता शर्मा, रिंकू शर्मा ,ममता शर्मा,कृष्णा शर्मा, तमन्ना जोशी,आशा शर्मा,कोमल,शशी शर्मा,सोनियाशर्मा, शकुंतला ,सुशीला ने एक पेंड़ लगाने ओर
उसकी देखभाल की शपथ ली


