अमरोहा

राष्ट्र सेवी संगठन के कार्यकर्ताओं की गोष्ठी का हुआ आयोजन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हसनपुर अमरोहा :  आज अमरोहा के हसनपुर मे राष्ट्र सेवी संगठन द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने भी प्रतिभाग किया। गोष्ठी के दौरान नगर के अतरासी अड्डे के पास राहगीरों को ठंड से बचाने के लिए चाय वितरण किया गया। गोष्ठी में उपस्थित राष्ट्र सेवी संगठन एवं विधान सभा संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा विकसित भारत जी राम जी योजना द्वारा ग्रामीण रोजगार के दिन की सीमा सौ दिन से बढ़कर एक सौ पच्चीस दिन किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। इसके लिए प्रधान मंत्री का आभार व्यक्त किया गया। शर्मा ने कहा कि गांव में रोजगार मिलने से रोजगार की तलाश में शहरों की ओर होने वाले पलायन में कमी आएगी। महिलाओं को भी रोजगार मिलने से उनकी स्थिति मजबूत होगी। देश में आमजन के बीच बढ़ती स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग की भावना से रोजगार के अवसर बढ़ने से आम जन जीवन एवं देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शर्मा ने कहा कि कमीशन खोरी एवं रिश्वत खोरी के चलते आम जीवन एवं विकास कार्य पर गलत असर पड़ रहा है। बार बार कार्यवाही किए जाने के बाद भी रिश्वत खोरी में कोई कमी नहीं आई है। इस पर अंकुश लगाया जाए।
इस अवसर पर महिपाल सिंह प्रांत मंत्री, मोनू अग्रवाल, लाखन सिंह, हरिराज सिंह, मंत्री सिंह, डा मिश्री सिंह,रूपचंद चौहान, टेकचंद चौहान, धर्मपाल सिंह, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button