बाराबंकी

बाराबंकी जिला अस्पताल में डायलिसिस मरीजों की दुर्दशा 

कब सुधरेगी हालत किडनी  को मरीजों को कब मिलेगी राहत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बाराबंकी: प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला सरकारी अस्पताल से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक खबर सामने आई है। किडनी के मरीजों के लिए जीवन रक्षक माने जाने वाली डायलिसिस सुविधा अब मरीजों के लिए मुसीबत का कारण बनती जा रही है।
जानकारी के अनुसार, अस्पताल में स्थापित डायलिसिस मशीनें अत्यंत पुरानी हो चुकी हैं और अक्सर खराब हो जाती हैं। नतीजतन, किडनी मरीजों को समय पर डायलिसिस नहीं मिल पा रहा, जिससे उनकी स्थिति और हालात  अधिक बिगड़ जाती है चिकित्सकीय मानकों के अनुसार, गंभीर किडनी रोगियों को सप्ताह में कम से कम दो से तीन बार डायलिसिस मिलनी चाहिए। लेकिन मशीनों की खराबी  होना के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा।
 जबकि बाराबंकी जिला सरकारी अस्पताल में
 कुल 8 डायलिसिस मशीनें लगी हैं, लेकिन इनमें से अधिकतर बार-बार खराब हो जाती हैं। ये मशीनें “संजीवनी कंपनी” के माध्यम से संचालित की जाती हैं, जिसे सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। परंतु, स्टाफ की बार-बार शिकायतों के बावजूद कंपनी के इंजीनियर सही समय पर मशीनों की मरम्मत नहीं करते। लापरवाही और टालमटोल का रवैया लगातार मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है।
मरीजों और उनके परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ता है, कभी-कभी उन्हें डायलिसिस के लिए बाहर प्राइवेट सेंटर तक जाना पड़ता है,  जो अत्यधिक खर्चीला होता है।
 प्राइवेट में डायलिसिस करने पर 3 से 5000 का खर्चा आता है  मरीज की आर्थिक स्थिति ना सही रहते हुए प्राइवेट में न जाने की हिम्मत नहीं करता है
नियमित डायलिसिस न मिलने से मरीजों की हालत गंभीर हो रही है।
मशीनें अधिकतर समय खराब रहती हैं।
संजीवनी कंपनी की ओर से लापरवाही और समय पर सेवा न देना।
अस्पताल स्टाफ और मरीजों के बीच रोजाना तनाव की स्थिति।
 कई मरीज ने अपनी-अपनी समस्याएं बताई  सभी का कहना यह है कि पंखा व कलर या ऐसी की सही से व्यवस्था कोई नहीं है और आए दिन मशीन खराब नजर आता जिससे हम लोगों को बहुत परेशानी होती है
आखिर मरीजों की इस हालत का जिम्मेदार कौन है?
क्यों नहीं समय पर मशीनों की मरम्मत होती?
 वही बात करें हम मरीज के साथ आए हुए तीमारदार जो बाहर बैठते हैं तीन से चार घंटा ऐसी व पंखा  की भी सुविधा सही से नहीं है
 ना तो मरीजों के पास है ना ही बाहर आखिर स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कब देंगे इस बड़ी समस्या
 किडनी के मरीज परेशान हाल से जीत रहे हैं कब होगा उनके परेशानियों का निस्तारण
कब मिलेगा मरीजों को राहत
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button