ललितपुर
जेटीसी प्रशिक्षण तैयारियों को लेकर एसपी ने पुलिस लाईन का निरीक्षण कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जनपद में जेटीसी प्रशिक्षण के लिये आये रिक्रूट आरक्षियों से एसपी ने वार्ता कर उनकी समस्याओं, सुझावों व आवश्यकताओं के सम्बन्ध में सुनकर उनके समाधान हेतु सम्बन्धित कोआवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। पुलिस अधीक्षक मो० मुश्ताक द्वारा जेटीसी प्रशिक्षण तैयारियों को लेकर पुलिस लाईन ललितपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण व्यवस्था, हॉस्टल, मैस एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं ध् प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। तत्पश्चात जेटीसी प्रशिक्षण पर आये रिक्रूट आरक्षियों से
वार्ता की गई। वार्ता के दौरान प्रशिक्षण के महत्व, उद्देश्य एवं अपेक्षित आचरण के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी। एसपी द्वारा बताया गया कि यह प्रशिक्षण उनके भविष्य की नींव है, जिससे उनकी कार्यक्षमता, कर्तव्यनिष्ठा
और अनुशासन का निर्धारण होगा। सभी रिक्रूट आरक्षियों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को सुनकर उनके समाधान हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।



