
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : जिला बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा आंदोलन 34 वें दिन जारी रहा बुद्धवार को धरने का 18वां दिन रहा धरने पर विधायक दीपचन्द खैरिया भी जयपुर से सीधे पहुंचे धरने पर दिन भर आने जाने का क्रम चलता रहता है जिला संघर्ष समिति के पदाधिकारी गिरीश डाटा ने बताया जब तक सरकार की ओर से कोई स्पष्टीकरण नही आयेगा शांति पूर्वक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा जिले के लोग सहनशील भी है और संघर्षशील भी है पूर्व प्रधान रोहतास चौधरी का कहना है कि आंदोलन को हर समाज,वर्ग का समर्थन है लोग जिले का नाम व मुख्यालय बदलने के ऐलान से आहत है अपने आप को ठगा हुआ मेहसूस कर रहे है लगातार संघर्षशील है
धरने पर विधायक दीप चंद खैरिया,पूर्व प्रधान रोहतास चौधरी,शिवचरण गुप्ता,संदीप पाटिल,गिरीश डाटा, पंकज रोघा ,दलित नेता सूरज मल कर्दम, सर्वेश गुप्ता, रामचंदर चौधरी,कृष्ण इंजीनियर, महेंद्र जांगिड़, निक्की प्रजापत, ठा.किशन सिंह,संजय महावर,बाबूलाल शर्मा,अंकित लाटा,अखलेश कौशिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे


