कानपुर

रॉयल लिटिल स्टार में माइक एक्टिविटी का आयोजन हुआ 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : रॉयल लिटिल स्टार में बच्चों के आत्मविश्वास, संवाद कौशल एवं अभिव्यक्ति क्षमता के विकास के उद्देश्य से माइक एक्टिविटी का आयोजन किया गया। इस गतिविधि में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर शिल्पा मिश्रा एवं प्रिंसिपल अदिति अग्निहोत्री ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। बच्चों को उनके प्रयास एवं प्रतिभागिता के लिए प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। विद्यालय की डायरेक्टर शिल्पा मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उन्हें कम उम्र से ही आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने के लिए प्रेरित करती हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button