रामपुर शाहबाद

लख्खी बाग की बासी में लगी भीषण आग

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद बिलारी रोड स्थित ईदगाह के सामने लकी बाग में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।आग की लपटें तेज होने के कारण इस पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मेहनत और सूझबूझ से काफी देर बाद आग पर नियंत्रण पाया। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया।गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button