बरेली

जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आला हजरत के उर्स को सकुशल सम्पन्न कराने  के उद्देश्य से संबंधितो के साथ की बैठक

उर्स को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध में दिए निर्देश 

आयोजकों से वांलिटियर सूची उपलब्ध कराने व सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने के दिए निर्देश
  नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो   
बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की उपस्थिति में आज आगामी दिनांक 18, 19 व 20 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाले आला हजरत के उर्स को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से संबंधितो के साथ  बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में आये आयोजको से उन्हें क्या क्या सहयोग व इंतजामात प्रशासन से चाहिये उक्त के बारे में जानकारी ली गयी और आयोजको द्वारा अवगत कराये गए प्रबंधो को कराने हेतु संबंधितो को निर्देश दिए गए। बैठक में आयोजको द्वारा अपील की गयी जिस पर निर्देश दिए गए कि  गाड़ियों का पास जारी करा लिया जाए,  रोड किनारे जो दुकानदार दुकान लगा लेते हैं उन्हें यह बताया जाए कि यहां दुकान ना लगाएं इससे जायरीनों को आने-जाने में समस्या होगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिस प्रकार विगत वर्ष कुशलता के साथ उर्स सम्पन्न हुआ था उसी तरह इस बार भी सम्पन्न हो और जो बात या सतर्कता बरतने के निर्देश दिए व उनका ध्यान रखा जाए। पार्किंग स्थलों का चिन्हांकन पहले से कर लिया जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि चादरों के बड़े जूलूसों व रुटों की सूची बना ली जाए। रुटों का नक्शा व पार्किंग की सूचना मीडिया के माध्यम से आम लोगों को करा दी जाए। जायरीनों को आयोजक पहले से अवगत कराएं कि सड़कों पर नमाज ना पढ़े व आयोजक सीसीटीवी कैमरे भी लगवाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि संवेदनशील स्थानों पर सद्भावना टीम बना दी जाए, जिसमे अलग अलग समुदायों के 10-10 लोग शामिल रहे। बैठक में अवगत कराया गया कि दिनांक 19 अगस्त को गंगा महारानी की शोभायात्रा भी निकलेगी इसलिये विशेष सतर्कता बरती जाये। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी(वित्त/ राजस्व) संतोष कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक देहात, पुलिस अधीक्षक यातायात, जनार्दन आचार्य सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button