उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक
A review meeting of the education department was held under the chairmanship of the Deputy Commissioner
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समग्र शिक्षा, प्रखण्डवार नामांकन एवं आच्छादन, पोशाक , छात्रवृति, मध्याह्न भोजन, पोषण वाटिका से संबंधित समीक्षा कर जिला स्तर पर शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की गई। बैठक में सर्वप्रथम पीएम पोषण योजना की प्रगति की समीक्षा के क्रम में स्कूलों में पोषाहार वितरण, मध्याह्न भोजन शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराने के लिए उपायुक्त ने बीआरपी, सीआरपी सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मियों को निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, बरवाडीह के कार्य में लापरवाही को देखते हुए और विभागीय कार्यों में निर्धारित अवधि में सुधार नहीं होने पर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, बरवाडीह के विरुद्ध प्रपत्र ‘क’ गठित करने का निर्देश दिया। सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत हर माह कम से कम 15 स्कूलों का निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण कर विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति, शौचालय एवं पीने की पानी समेत विभिन्न बिन्दुओ का निरीक्षण कर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करे। बैठक में उपायुक्त ने विद्यालयों में शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति के बारे जानकारी लिया। इस दौरान उन्होंने सभी प्रखंड में ई विद्या वाहिनी से शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की बात कही। कम उपस्थिति वाले शिक्षकों को पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। शिक्षक आवश्यक रूप से अपना ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करें। सभी बीपीओ को विशेष रूप से इसकी मॉनिटरिंग करने के लिए उपायुक्त ने निर्देश दिया। उन्होंने विद्यालयों में पोषण वाटिका विकसित करने का निर्देश दिया। उन्होंने नियमित रूप से बच्चों की स्वास्थ्य जांच कराने व उन्हें आयरन की गोली खिलाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने रसोइया सह सहायिका का आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया। पुस्तक वितरण की समीक्षा कर समयानुसार सभी बच्चो को पुस्तक उपलब्ध करा देने का निर्देश दिया गया। एमआईसी कोऑर्डिनेटर को परसो शाम तक सभी डाटा को शत प्रतिशत सही अपडेट करने का निर्देश दिया गया। शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक कर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को शत-प्रतिशत नामांकन,मध्याह्न भोजन, पोशाक एवं छात्रवृति सहित अन्य बिन्दुओ पर विस्तार पूर्वक प्रखंडवार समीक्षा कर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन , जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहू, एडीपीओ, एपीओ, सभी प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।



