बरेली
सावन मास में शुक्रवार से सोमवार तक रहेगा रूट डायवर्ट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। सावन मास में बरेली नाथ नगरी के नाथ मंदिरों में कई जिलों से जलाभिषेक करने श्रद्धालु पहुंचते हैं। सावन में 70 से 80 प्रतिशत कांवड़िये कछला गंगा घाट से गंगाजल लेकर बदायूं, भमोरा, देवचरा, रामगंगा, करगैना, चौपुला पुल, लाल फाटक पुल और कैंट होते हुए विभिन्न शिव मंदिरों में आते हैं। जबकि, 20-25 प्रतिशत कांवड़िये गढ़मुक्तेश्वर गंगा घाट से रामपुर-मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी, सीबीगंज से किला होकर नगर के विभिन्न शिव मंदिरों में पहुंचेंगे। इसे देखते हुए सावन मास में प्रत्येक शुक्रवार की शाम 8 बजे से सोमवार रात 10 बजे तक रूट डायवर्जन किया गया है, जो पूरे सावन माह में प्रभावी रहेगा। भारी वाहनों के लिए जारी किए गए रूट डायवर्जन के अनुसार बीसलपुर चौराहा-बरेली से बीसलपुर की ओर चलने वाले समस्त सवारी वाहन रुहेलखंड चौकी तक ही आ व जा सकेंगे। कोई भी भारी वाहन शहर क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगा। ये वाहन बड़ा बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।



