मेरठ

जागृति विहार एक्सटेंशन में नाग-नागिन अठखेलियां करते दिखे

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

मेरठ। जागृति विहार एक्सटेंशन में लोगों ने नाग-नागिन को करीब एक मिनट तक अठखेलियां करते देखा। वह हवा में करीब 2 फीट खड़े होकर कभी एक-दूसरे से लिपटते, तो कभी जमीन पर अपना करतब दिखाते। नाग-नागिन का वीडियो वायरल हो रहा है।

लोगों ने कहा, ऐसा पहली बार देखा। इसे भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद बताया। हर हर महादेव के जयकारे लगाए। वहीं आस-पड़ोस में लोग डरे हुए हैं। उनका कहना है कि अगर सांप हमारे घर में आ जाएंगे, तो क्या होगा। मामला सोमवार सुबह का जागृति विहार एक्सटेंशन के सेक्टर 5 का है। वीडियो बुधवार को सामने आया है। सेक्टर-5 में बुधवार सुबह कुछ बच्चे सड़क पर खेल रहे थे, तभी झाड़ी में हलचल दिखाई दी। वह झाड़ियों के करीब पहुंचे तो हवा में 2 फीट की ऊंचाई तक अठखेलियां करते 2 सांप दिखे। उन्हें देखकर बच्चा चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग दौड़कर पहुंचे। सांप के जोड़े का ऐसा करतब देखकर सभी हैरान थे। उन्हें देखकर कुत्ते भौंक रहे थे। लोगों की भीड़ वहां बढ़ती चली गई। कुछ ही देर में नाग-नागिन का जोड़ा लोगों की आंखों से ओझल हो गया।

फिल्मों में देखा ऐसा दृश्य

इसी बीच किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 1.08 मिनट के वीडियो में यह जोड़ा आपस में लिपटा हवा में लहराता दिख रहा है। लोगों का कहना है कि ऐसा दृश्य केवल फिल्मों में ही देखा था, पहली बार सामने से देखा है। सावन में इस दृश्य को लाइव देखकर लोग खुद को खुशनसीब मान रहे हैं।

सुरक्षा के प्रति चिंतित दिखे लोग

नाग-नागिन का यह जोड़ा जहां दिखाई दिया, वह आवासीय इलाका है। ऐसे में काफी परिवार इसको देखने के बाद दहशत में हैं। चौंकाने वाली बात है कि इस जोड़े के देखे जाने के बाद वहां कई सांप देखे गए हैं। उन्हें डर है कि इतनी बड़ी संख्या में मौजूद सांपों ने कहीं उनके घर का रुख किया तो क्या होगा? लोगों का कहना है कि आवास विकास को 10 साल पहले यह इलाका हैंडओवर हुआ था, लेकिन अभी भी यहां की कुछ जमीनों पर खेती होती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button