गोड्डा
दादी श्याम मंदिर में साप्ताहिक श्रीमदभागवत कथा का आज से हो रहा आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : दादी श्याम सेवा ट्रस्ट के द्वारा नव निर्मित दादी श्याम मंदिर के प्रांगण में मंगलवार मारवाड़ी युवा मंच के सौजन्य से कथा वाचक गोविंद शरण जी महाराज के द्वारा साप्ताहिक भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। उक्त आयोजन में यजमान की भुमिका में श्याम प्रेमी प्रितम गाडिया, पत्नी स्वेता गाडिया निभा रहे हैं। कार्यक्रम में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण टेकरीवाल सचिव मुकेश गाडिया कोषाध्यक्ष अनुप सरावगी ने भगवत प्रेमी से कथा मे आकर कथा श्रवण करने का आग्रह किया।
कथा मे प्रथम दिवस महाराज ने राजा परीक्षित की कथा मे कैसे राजा परीक्षित जी जंगल मे प्यास से व्याकुलता के कारण संत सौमिक के गले मे मृत सर्प को डाल देता है जिससे उनके पुत्र श्रृंगी ऋषि ने सातवे दिन तकक्ष नाग से डसने से मृत्यु होने का श्राप दिया और उसके बाद राजा से संत सौमिक क्षमा मांगते है और अपने पुत्र को काफी समझाते इस तरह का व्यवहार संतो को सोभा नही देता।संतो को दयालू होना आवश्यक है। आगे कथा मे तीर्थ स्थल पर सादगी से जाना चाहिए वहां सेल्फी आदी आडंबर में नही फंसना चाहिए।
कथा में मायुमं के सचिव पियूष खेमानी, दिपक बजाज, रोहित बजाज, मुकेश बजाज, बिक्की प्राणसूखा, पवन टेकरीवाल, सरिता टेकरीवाल, आशा गाडिया, मंजु टेकरीवाल, प्रिया बजाज किरण टेकरीवाल, सोनी गाडिया के साथ मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों का सहयोग रहा।




