नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहेबगंज। आत्मा सभागार, साहेबगंज में Digital Crop Survey हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया किया गया। प्रशिक्षण का शुभारम्भ जिला कृषि पदाधिकारी सह- परियोजना निदेशक, आत्मा, साहेबगंज प्रमोद एक्का के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण में साहेबगंज जिला के सभी प्रखंडों में कार्यरत प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक एवं सहायक तकनीकी प्रबंधकों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य खेत में लगे फसलों का Digital रूप में सर्वे करना है, ताकि दिये गये योजना का अच्छे से क्रियान्वयन हो सके, साथ ही समय की बचत हो, आच्छादन का सटीक प्रतिवेदन एवं एकीकृत MSP का निर्धारण किया जा सके I विदित हो कि Digital Crop Survey तकनीकी, रिमोट सेंसिंग एवं ए.आई. (A.I.) के माध्यम से जानकारी एकत्रित कर सही समय और सटीक जगह की जानकारी देता है I इसके माध्यम से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, KCC, PM-KISAN एवं e-NAM के किसानों का सही डाटा की जानकारी एवं किसानों को उक्त योजना का सही लाभ प्रदान करने में लाभकारी होगा। उप परियोजना निदेशक, आत्मा, साहेबगंज के द्वारा सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक को बताया कि उक्त योजना के सफल क्रियान्वयन करने हेतु प्रखंड स्तर पर कृषक मित्रों को सर्वेयर का प्रशिक्षण दिया जाना है, ताकि योजना का लाभ अधिकाधिक किसानों को मिल सके। पंजीकृत कृषक मित्रों के अलावा पंचायत स्तरीय जागरूक युवा कृषक जिसके पास Android Mobile हो, मोबाईल चलाने में दक्षता प्राप्त हो वे भी सर्वेयर के रूप में कार्य कर सकते है I इसके लिए सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने का प्रावधान है। प्रशिक्षण में जिला कृषि अभियंता राम प्रकाश कुमार, जिला योजना एवं मूल्यांकन पदाधिकारी अरुण कुमार भोक्ता, BTM, ATM एवं आत्मा साहेबगंज के कर्मचारियों ने भाग लिया।



