अमेठी
सूर्य कुंड में तैरती पाई गई सैकड़ों की संख्या में मृत मछलियां

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। गुरुवार को आदि शक्ति मां कालिकन धाम के सूर्य कुंड में सैकड़ों की संख्या में मृत मछलियां तैरती पाई गई।
थाना क्षेत्र संग्रामपुर के आदि शक्ति मां कालिकन धाम के सूर्य कुण्ड में सैकड़ों मृत मछलियां ऊपर तैरती पाई गई।
वही स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिवर्ष गर्मी और बरसात के समय सूर्य कुंड में आक्सीजन की कमी से मछलियो की मौत हो जाती है। लेकिन अभी तक मन्दिर प्रशासन ने इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
और सूर्य कुंड से पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण जल का प्रवाह अवरुद्ध हो जाता है। जिससे जल में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। और मछलियों की मौत हो जाती है।
आदि शक्ति मां कालिकन धाम के पीठाधीश्वर श्री महाराज ने बताया कि गर्मी और बरसात में आक्सीजन की कमी के कारण मछलियों की मौत हो जाती है। संग्रामपुर खंड विकास अधिकारी शिवपूजन भारतीय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत लाल शशिकांत सिंह, ग्राम विकास अधिकारी मिथिलेश आदि ने सूर्य कुंड में मृत मछलियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने सूर्य कुंड के सफाई का निर्देश दिया। जिससे कोई बीमारी न फैलने पाए।




