भरत पुर
भामाशाह ने राजकीय विद्यालय में आरो सहित वाटर कूलर लगवाया।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। उपखंड क्षेत्र के गांव छौंकरवाडा कलां के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाह रमेश चंद गुप्ता के ट्रस्ट द्वारा एक आरो सहित वाटर कूलर दान में देकर लगवाया गया। ट्रस्ट प्रतिनिधि पूर्व जिला प्रमुख द्वारिका प्रसाद गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव छोंकरवाड़ा कलां के मूल हाल गांधीधाम कच्छ गुजरात निवासी भामाशाह रमेश चंद गुप्ता के ट्रस्ट ऋषि किरण लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एक आरो सहित वाटर कूलर विद्यालय परिवार के लिए दान में दिया गया। बालिका विद्यालय की संस्था प्रधान अपर्णा शर्मा ने बताया कि विद्यालय में छात्राओं सहित स्टाफ के लिए पीने के पानी की समस्या काफी समय से चल रही थी। विद्यालय में शुद्ध पेयजल सप्लाई नहीं होने के कारण छात्राएं सहित विद्यालय परिवार काफी परेशान था। इसी परेशानी को देखते हुए बालिका विद्यालय की संस्था प्रधान द्वारा भामाशाह के ट्रस्ट से एक आरो सहित वाटर कूलर दिलाने की मांग की थी। विद्यालय परिवार की इस मांग पर भामाशाह रमेश चन्द गुप्ता के ट्रस्ट द्वारा करीब 42 हजार रुपए की लागत से एक आरो सहित वाटर कूलर खरीद कर दान में दिया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट प्रवक्ता सुभाष बंसल, समाजसेवी सतेन्द्र चौधरी, एसएमसी अध्यक्ष अनंतराम हंसावत, शिक्षिका सोनम जैन, अनुरेश शर्मा, उर्मिला मीणा, निधि शर्मा, संजीता देवी, शिखा शर्मा,सचिन सिंह, मिथलेश कुमारी, फूलसिंह, वीरेन्द्र, विजय कुमार आदि मौजूद थे।



