सहायक शिक्षक कि मानदेय ओर अनेकों कार्य की जांच को लेकर ज्ञापन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। आज बोकारो जिले के नावाडीह प्रखण्ड अंतर्गत अनेकों कार्य की जांच कर क्षेत्र में आ रही समस्या का समाधान के लिए नावाडीह पूर्व संसद प्रतिनिधि दीपू अग्रवाल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को बरई के राजकीय उत्क्रमित विद्यालय में शिक्षकों की कमी को अवगत करवाए, सारुबेड़ा से पिलपिलो तक बने P-W-D मद अंतर्गत बरई पंचायत भवन से हरि महतो के घर तक पीसीसी रोड में जगह -जगह गढ़ा और रोड़ की मैटेरियल कबड़ रहा है, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढीकरण योजना अंतर्गत पिलपिलो पिपराडीह P W D रोड से लहिया तक संवेदक सूरज लाल सिंह द्वारा 6.800 की• मी• सड़क की गुणवत्ता की जांच की जाए, नारायणपुर पंचायत के मुखिया के घर के आगे से पेक तक बन रहे गार्डवाल निर्माण में बालू के जगह डस्ट का उपयोग किया जा रहा है साथ ही बुनियादी भी काफ़ी कमज़ोर डाली जा रही है, सहायक शिक्षकों की नियुक्ति तो हो गई पर अभी तक एक भी महीना का मानदेय नहीं मिला है क्यों, मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना में 18 वर्ष से ऊपर ओर छुटी हुई युवतियों के नए आवेदन क्यों नहीं लिए जा रहे है ? सभी छूटी हुई युवतियों को मईया सम्मान योजना का लाभ दिया जाए, झारखण्ड की खनिज संपदा ओर झारखंडियों को ही मात्र 6- 7 घंटा ही बिजली दी जा रही है क्यों, इन समस्याएं का निदान की जाए अन्यथा आजसू पार्टी के बैनर तले अनिश्चितकाल धरणा प्रदर्शन किया जाएगा इसके सारी जवाब देह आपकी होगी, मौके पर बोकारो जिला आजसू सचिव बॉबी पटेल, नावाडीह प्रखण्ड छात्र सचिव विक्की शर्मा, चंद्रशेखर मंडल, उपस्थित थे।



