खेलों से मानसिक विकास के साथ ही होता है शारीरिक विकास
बढ़ती है सामाजिक एकजुट की भावना भाजपा जिला अध्यक्ष- सुधांशु शुक्ल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी । शुक्रवार को जूनियर हाई स्कूल कोरारी गिरधरशाह के खेल मैदान में विकास क्षेत्र स्तरीय परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अमेठी विकास खण्ड की सभी 06 न्याय पंचायतें ताला, कोरारी, खेरौना, रामगढ़, रामदयपुर, नरैनी के न्याय पंचायत स्तरीय विजेता प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में विजई प्रतिभागियों को अमेठी भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने पुरस्कृत किया।
प्राथमिक स्तर की 200 मीटर बालिका प्रतिस्पर्धा में रामदयपुर न्याय पंचायत की आराध्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर बालक वर्ग की प्राथमिक स्तर दौड़ में प्रशांत ने न्याय पंचायत रामदयपुर के प्रथम स्थान प्राप्त किया।
400 मी बालिका वर्ग प्राथमिक स्तर की दौड़ में आराध्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उच्च प्राथमिक स्तर बालिका संवर्ग में कबड्डी की विजेता कंपोजिट विद्यालय हथकिला की टीम रही।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी पूजा देवी चौहान,
खंड शिक्षा अधिकारी हरिओम तिवारी, नोडल संकुल शिक्षक राकेश, विनोद सलिल, रमाकांत, संतोष, सत्य प्रकाश, ब्लॉक अध्यक्ष रामदेव पाण्डेय, ब्लॉक मंत्री कमलेश गुप्ता अविनाश शुक्ल, सुधा, साधना, शैलेंद्र प्रताप, रामबरन, नीरज, नूतन, एसआरजी अमिता, यशस्वी, रवि, आनंद बब्बन हरि प्रकाश, जितेंद्र तिवारी, अवधेश, पूजा पाठक आदि लोग उपस्थित रहे।

