मथुरा

नगर आयुक्त के आदेश पर किंग ग्रुप ने जयसिंहपुरा परिकर्मा, मार्ग व खादर कराई सफाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। जयसिंह पूरा बार्ड नम्बर 39 में यमुना में बाढ़ को देखते हुए नगर आयुक्त के आदेश पर किंग ग्रुप सफाई कर्मचारियों को नालियों की सफाई व कूड़ा उठाया गया। मथुरा-वृंदावन नगर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किंग ग्रुप द्वारा प्रातः नियमित रूप से विभिन्न वार्डों एवं गलियों में जाकर सफाई कराई गई। संस्था “किंग सिक्योरिटी” ग्रुप ने जयसिंहपूरा की परिक्रमा मार्ग से लेकर खादर की सभी कॉलोनियों की नालियों की सफ़ाई व कूड़ा उठाया। जयसिंहपुरा की गणेश वाटिका काॅलोनी में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया है। बाढ़ से बचने के लिए लोगों ने गेट के सामने अस्थायी सीमेंट की दीवार बना ली है, लेकिन वे अपने घरों को छोड़कर जाने को तैयार नहीं हैं। लोगों का कहना है कि अगर घर छोड़ा तो उसमें चोरी हो जाएगी। पिछले 2 दिन से कई घरों के ताले टूट चुके हैं। एक तरफ बाढ़ का खतरा है। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश प्रदान किए कि स्वास्थ्य विभाग के जोनल सेनेटरी ऑफिसर एवं सफाई निरीक्षक प्रातः 5 बजे से क्षेत्र में उपस्थित रहकर सफाई कार्यों का पर्यवेक्षण करें और स्वयं अपनी उपस्थिति में कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही कदापि क्षम्य नहीं होगी ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button