गोड्डा
गांधीग्राम नेशनल हाईवे सर्विस पथ पर अवैध वाहन खड़ा करने से आवागमन बाधित
प्रशासन से कार्रवाई की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पथरगामा। गांधीग्राम स्थित नेशनल हाईवे सर्विस पथ पर अवैध रूप से वाहन खड़ा किए जाने से लोगों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। पथरगामा की ओर से गोड्डा जाने वाले अधिकांश लोग इसी सर्विस पथ का उपयोग करते हैं। लेकिन आए दिन इस मार्ग पर छोटी-बड़ी गाड़ियां और दोपहिया वाहन सड़क पर ही खड़े रहने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
स्थानीय निवासी एवं समाजसेवी सुशील कुमार भगत ने बताया कि इस समस्या के कारण आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने कहा कि कई बार मैं खुद इस रास्ते से गुजरते समय दुर्घटना से बाल-बाल बचा हूं। प्रशासन और नेशनल हाईवे अथॉरिटी को इस दिशा में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। किसी को भी सड़क पर गाड़ी खड़ी करने की अनुमति कानून नहीं देता है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि सर्विस पथ पर अवैध रूप से खड़े वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन सुरक्षित और निर्बाध रूप से आवाजाही कर सकें।



