गोड्डा
शिव कुंज सेवा समिति द्वारा शिविर लगा कर की गई हजारों डाकबम एवं बोलबम की सेवा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : शहर के शिवपुर स्थित शिव कुंज सेवा शिविर में रत्नेश्वर नाथ महादेव मंदिर में हजारों डाकबम एवं बोलबम आने वाले कांवरियों की सेवा शिविर के माध्यम से सेवा एवं सहायता की गई। बरारी घाट भागलपुर से गंगाजल लेकर श्रावण मास की अंतिम सोमवारी को कांवरियों ने 64 किलोमीटर की यात्रा कर रत्नेश्वर नाथ महादेव मंदिर में बाबा का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर थके कांवरियों के पैर में आराम के लिए पेन रिलीफ स्प्रे एवं आयोडेक्स लगाकर दर्द में राहत पहुंचने का प्रयास किया गया। वही कांवरियों को पीने के लिए पानी की बोतल, मैंगो जूस, पेड़ा, फलाहारी जलेबी फल इत्यादि दिया गया। इस अवसर पर सेवा समिति के सदस्यों में राजेश झा, चंदर पंडित, परमानंद शाह, संतोष कुमार सिंह, पवन झा, कालीचरण महतो, वीरेंद्र महतो, ठाकुर शिवेंद्र सिंह, जनार्दन राय, प्रफुल्ल पुष्प, स्वीटी कुमारी, इशांत कुमार, शशि हजारी, निखिल झा, बम बम चौबे उमेश शर्मा, अजय जायसवाल, श्रवण अग्रवाल, सीताराम राउत, पंकज सिंह, विक्की पंडित ने बम की भरपूर सेवा की।



