रामपुर शाहबाद
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। रविवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से लगने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।जिला संभल के थाना कुढ फतेहगढ़ के ग्राम धरनी निवासी 22 वर्षीय विकास किसी ज़रूरी काम से शाहबाद आ रहा था, रास्ते में चंदोसी शाहबाद मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने विकास की बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया राहगीरों ने घायल को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी शहबाद पहुंचाया डॉक्टर ने घायल को प्राथमिक उपचार दिया और हालात में सुधार होने पर घर वापस आ दिया।

