बरेली

टंकी हादसे में घायलों से मिलने पहुंचे सांसद नीरज मौर्य                               

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : ग्राम सरदार नगर ब्लाक आलमपुर जाफराबाद मे जल जीवन मिशन योजना के तहत अभी 18 माह पहले वनी टंकी गिर जाने से घायल पीडितो से मिलने  हास्पिटल पहुंचे सांसद नीरज मौर्य
सरदार नगर जल टंकी हादसे में घायलों से मिले आंवला सांसद नीरज मौर्य, न्याय व सहायता का दिया आश्वासन, सरदार नगर ब्लाक आलमपुर जाफराबाद में हुई जल टंकी धसाव की घटना में घायल  ग्रामीणों की स्थिति को लेकर समाजवादी पार्टी के आंवला सांसद नीरज मौर्य ने सिद्धि विनायक अस्पताल का दौरा किया। एनसीसी लिमिटेड द्वारा निर्माणाधीन टंकी के अचानक गिरने से पांच मजदूरों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सांसद नीरज मौर्य ने प्रत्येक घायल ग्रामीणों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनके परिवारों से बातचीत कर उनकी परेशानियों को सुना।
सांसद ने अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों से घायलों के इलाज की जानकारी ली और उनके समुचित उपचार का निर्देश दिया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को शासन-प्रशासन के माध्यम से तत्काल न्याय, मुआवजा और हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। मौर्य ने कहा, “यह दुखद हादसा है। ग्रामीणों भाइयों की सुरक्षा निर्माण कार्यों में प्राथमिकता होनी चाहिए। जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई होगी और परिवारों को पूर्ण सहयोग मिलेगा।”इस मौके पर मुख्य रूप से नरेंद्र गौतम ,पीयूष वर्मा ,सत्यवीर चौहान , शिवकुमार शाक्य ,शगुन तोमर मौजूद रहे ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button