बरेली

जेठ माह के प्रथम बड़े मंगल पर श्री हरि मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
श्री हरि मंदिर मॉडल टाऊन बरेली में आज  जेठ माह के प्रथम बड़े मंगलवार को भक्तों का बड़ा ही मेला लगा।  सुबह के सत्र में मंदिर के मुख्य पंडित श्री तिवारी जी व सुनील शास्त्री जी के द्वारा श्री हनुमान जी का विधिवत पूजन व शृंगार किया गया। भक्तजनों द्वारा इस बड़े मंगलवार को अपनी अपनी मनोकामना पूर्ति हेतु  श्री हनुमान जी की पूजा की गई। शाम के सत्र में महिला मंडल द्वारा सामूहिक सुंदर काण्ड का पाठ किया गया और श्री हनुमान जी के भजनों के माध्यम से रसधारा बहाई गई, उसके बाद श्री हरि संकीर्तन पुरुष मंडल द्वारा भजनों की रसधारा बही ,रवि छाबड़ा ने  जय हनुमान संत हितकारी…. ,संजय आनन्द ने मंगल मूर्ति राम दुलारे….,जतिन दुआ ने है दुःख भजन मारुति नंदन…., पंकज ने संकट मोचन नाम तिहारो…,सचिन सेठी द्वारा राधा नाम का संकीर्तन और भाई सौरभ द्वारा मुझे दाता तूने बहुत कुछ दिया है…आदि आदि भजनों से सारा श्री हरि मंदिर प्रांगण भक्तिमय हो गया। उसके बाद सभी उपस्थित भक्तजनों द्वारा सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ हुआ और श्री हनुमान जी की सामूहिक आरती हुई, व शयन आरती के पाश्चात्य सभी को भंडारा प्रसादी दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button