बालाघाट
भगवान महावीर जन्मकल्याणक मोहत्सव की भव्य रैली का आयोजन
जैन भजन संगीत संध्या में विक्की डी पारेख ने जमाया सकल जैन समाज की एकता का समागम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : अहिंसा के अवतार और जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक महोत्सव आज बालाघाट जिले में पूरी श्रद्धा और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक, जैन समाज द्वारा विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
सुबह से ही प्रातः कल सुबह 5 बजे से प्रभात फेरी महावीर जनकल्याणक महोत्सव की नगर भ्रमण करते हुए निकली ,जो वापस महावीर चौक में सम्पन्न हुई जिसमें जैन धर्मालंबियों ने जैन समाज का ध्वजारोहण चक्र चौक पर कर सम्पन्न किया जिसमें सभी सामाजिक बंधुओं में से भाग्यशाली को लक्की ड्रा के माध्यम से चांदी के सिक्के का वितरण श्रीमती मधुमति अमीश मोनिल जैन ,लुंकड़ परिवार भरवेली द्वारा किया गया ,साथ ही सकल जैन समाज ने महावीर चौक का उन्नयन हेतु सर्व सहमति से पुरजोर मांग रखी , तत्पश्चाद बालाघाट के सभी जैन धर्मविलाबियों के साथभव्य रथयात्रा और प्रभात फेरी निकाली गई।
श्री महावीर जन्मकल्याणक मोहत्सव समिति बालाघाट द्वारा सुबह 9:30 बजे में गाजे-बाजे के साथ महावीर जन्मोत्सव का जुलूस नगर भ्रमण के निकाला गया। पार्श्वनाथ भवन से महावीर चौक ,नया सराफा ,हनुमान चौक सर्किट हाउस रोड से कृष्ण डेयरी रोड से वापस पार्श्वनाथ भवन इस तरह शहर के मुख्य मार्गों से होकर ‘शोभायात्रा’ निकाली गई।
जिसमें मुख्य आकर्षण बालाघाट में पहली बार उडुपी ढोल नृत्य , बालाघाट का मुख्य आकर्षण बैगा नृत्य कार्यक्रम एवं सामाजिक भजनों के गीतों के साथ ध्वनि यंत्रों का भी समायोजन रहा । उक्त रैली में जिसमें भगवान महावीर की मनमोहक प्रतिमा रथ पर विराजमान थी। जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा।
स्थानीय जैन मंदिरों में भक्तों ने भगवान का स्वर्ण और रजत कलशों से अभिषेक किया। सामूहिक ‘भक्तामर’ पाठ और विशेष पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए।
महावीर जयंती के उपलक्ष्य में बालाघाट जैन समाज द्वारा गौशालाओं में चारा वितरण, अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण एवं पोषण कीट और प्याऊ की व्यवस्था जैसे परोपकारी कार्य किए गए।
वही सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन महावीर जन्मकल्याणक मोहत्सव में लगातार 8 दिन विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए। जिसमें मुख्य रूप से बाइक रैली , वॉक फॉर अहिंसा, बच्चों के द्वारा साइकिल रैली, भक्तिमय भजन संध्या कॉन्सर्ट (विक्की डी पारेख), जैसे सामाजिक समरसता के अद्भुत एवं असमरणीय कार्यक्रम सम्पन्न हुएं , जिसमें सकल जैन द्वारा समाज की सामाजिक एकता और एकरूपता से प्रभु महावीर की भक्ति देखने मिली ।
भजन संध्या जिसमें मुंबई के सुप्रसिद्ध भजन गायक विक्की डी परख द्वारा अपने गायन से सभी श्रोताओं का मन मोह लिया । जैन धर्मालंबियों ने भक्ति भाव से लीन होकर मदमस्त तरीके से भक्तमय माहौल में झूमते दिखाई दिए। छोटे बच्चे से लेकर समाज के वरिष्ठ ने भी इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए देर रात तक अपनी उपस्थिति दी।
कार्यक्रम में महावीर जन्मकल्याणक मोहत्सव समिति के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारणी सदस्यगण के साथ सकल जैन समाज के सभी पदाधिकारी ,जैन समाज के वरिष्ठजन , महिलाएं बच्चे एवं सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति रही। आज के कार्यक्रम में महावीर जन्मकल्याणक मोहत्सव समिति के अध्यक्ष आदित्य सेठिया, उपाध्यक्ष रोहित सुराणा, सचिव परख जैन, सहसचिव आगम जैन, कोषाध्यक्ष मानव चौरड़िया ,सह कोषाध्यक्ष ध्रुव वैद्य , मीडिया प्रभारी मोनिल जैन कार्यकारणी सदस्य में दीपक छाजेड(मामा), दीपक बोथरा , प्रखर जैन , कुशल कांकरिया , राहुल बागरेचा, संकल्प जैन , सहित सदस्यों एवं सामाजिक बंधुओं में अर्पित वैद्य , निशांत लोढ़ा, राहुल कांकरिया , हीरा लालवानी, संयम जैन, पवन बाफना, आदि का विशेष सहयोग रहा।




