मेरठ

सेवा भारती के सेवा कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक


नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ। सेवा भारती मेरठ महानगर की योजना बैठक मधुकर कुंज लोहिया नगर में हुई , जिसमें सेवा भारती गत वर्ष के  सेवा कार्यों की  समीक्षा की गई तथा आगामी वर्ष के लिए सेवा कार्यों का संकल्प घोषित किया गया। मुख्य उद्बोधन सह-विभाग संघचालक  विनोद भारती का रहा। विनोद भारती ने बताया कि पूरे देश में अभावग्रस्त और उपेक्षित सेवा बस्तियों में सेवा भारती के 1,50,000 सेवा केन्द्र कार्य कर रहे हैं। मेरठ महानगर  की 135 सेवा बस्तियों की 70 सेवा बस्तियों में  शोषित पीड़ित उपेक्षित परिवारों के लिए  सेवा कार्य चलायें जा रहे हैं।
 सेवा भारती मेरठ के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। पूर्वी मेरठ महानगर के अध्यक्ष जनार्दन शर्मा तथा मन्त्री डा कपिल गर्ग और कोषाध्यक्ष सौरभ ग्रवाल घोषित किए गये।  पश्चिमी मेरठ महानगर के अध्यक्ष गौरव गोयल ,मन्त्री नीरज मिन्टी तथा कोषाध्यक्ष  अमित रस्तोगी की  घोषणा हुई। सेवा भारती मेरठ महानगर पूर्व के नवनिर्वाचित अध्यक्ष  जनार्दन शर्मा ने बताया कि इस वर्ष हिंन्दु परिवारों की अनाथ और अभावग्रस्त कन्याओं के लिए मेंरठ शहर में एक महिला छात्रावास बनाने की योजना है जिसमें अभावग्रस्त बालिकाओं की शिक्षा और रहने का प्रबंध होगा, तथा नगर की  सभी सेवा बस्तियों में सेवा कार्य के विस्तार का लक्ष्य है। इस योजना बैठक में   सह-विभाग संघचालक विनोद भारती, सेवा भारती मेरठ प्रान्त के अध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा, मन्त्री  डा आनन्द पाल सिंह, उपाध्यक्ष विपुल सिघंल एवं बड़ी संख्या में नगरवासी और सेवा भारती के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button