दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न
The two-day international seminar program concluded successfully in a very dignified atmosphere.
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज मॉडल कॉलेज राजमहल,साहिबगंज में दिनांक 11/04/2026को आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार के दूसरे दिन का कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित दूसरे टेक्निकल सत्र में विभिन्न विद्वानों एवं शिक्षाविदों ने अपने शोधपरक लेखों एवं विचारों की प्रस्तुति दी, जिसमें समसामयिक विषयों पर गहन चर्चा की गई।वक्ताओं ने अपने अनुभव,शोध एवं ज्ञान के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को नवीन जानकारियों से अवगत कराया तथा अकादमिक विमर्श को समृद्ध किया।टेक्निकल सत्र के पश्चात् सेमिनार का समापन समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया।इस अवसर पर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से अनेक प्रतिष्ठित शिक्षाविद एवं विशिष्ट अतिथिगण उपस्थित रहे,जिनमें डॉ. राजेश सोलोमन पॉल,सनी कुमार लिंडा,प्रो.सुब्रत सिंह,डॉ. प्रदीप चिनिया,एडवोकेट अनंत कुमार रॉय, डॉ.ऋत्विक प्रिय,डॉ.जयशंकर सिंह, ओमप्रकाश,निर्भय सिंह,सुमन मंडल,आदिल रशीद,डॉ.रणजीत कुमार जामताड़ा कॉलेज एवं डॉ. भरत प्रसाद,प्राचार्य,मधुपुर कॉलेज सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।इन सभी अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक विचारों से कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाया तथा आयोजन की सफलता हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।लेख प्रस्तुतीकरण सत्र में डॉ.ऋत्विक प्रिय,डॉ.शैलेश मिश्र,डॉ.नमन कुमार, डॉ.दिलीप चौधरी,डॉ.शत्रुघ्न सहित अन्य विद्वानों ने अपने-अपने शोधपत्र एवं लेख प्रस्तुत किए। प्रस्तुत शोधपत्रों में नवीन शैक्षणिक दृष्टिकोण,अनुसंधान की पद्धतियाँ एवं समकालीन चुनौतियों पर विचार व्यक्त किए गए,जिसे उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने अत्यंत रुचिपूर्वक सुना।पूरे कार्यक्रम का प्रभावशाली एवं सुव्यवस्थित संचालन डॉ.रमजान अली द्वारा किया गया,जिन्होंने अपने कुशल मंच संचालन से कार्यक्रम को निरंतर गति प्रदान की और सभी सत्रों को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.रणजीत कुमार सिंह ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सभी अतिथियों, वक्ताओं,प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।उन्होंने कहा कि ऐसे अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार शिक्षा और शोध के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करते हैं तथा विद्यार्थियों और शिक्षकों को वैश्विक दृष्टिकोण से जोड़ने का कार्य करते हैं।उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का आह्वान किया ताकि ज्ञान एवं शोध की संस्कृति को और अधिक प्रोत्साहन मिल सके। वही कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ.अमित कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया।उन्होंने सभी अतिथियों, वक्ताओं,प्रतिभागियों,शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता में उनके योगदान की सराहना की।साथ ही आज वीर अमर शहीद सिदो-कान्हु की जयंती भी महाविद्यालय परिसर में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई।इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों,शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने वीर शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अद्वितीय बलिदान एवं संघर्ष को नमन किया तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में सैकड़ों छात्र-छात्राएँ,शिक्षकगण,गणमान्य नागरिक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।सभी की सक्रिय सहभागिता एवं उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम को अत्यंत सफल,प्रेरणादायक एवं स्मरणीय बना दिया।



