पाकुड़

पाकुड़ शहर के बाबू पुस्तकालय एवं हरिणडंगा में लगा विशेष स्वास्थ्य जॉच शिविर

Special health check-up camp organized at Babu Pustakalaya and Harindanga in Pakur city

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। इंटीग्रेटेड एक्टिव केस सर्च अभियान के अंतर्गत पाकुड़ शहर के वार्ड नंबर 16 एवं बाबू पुस्तकालय में स्वास्थ्य विभाग की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ० आदित्य रंजन, चिकित्सा पदाधिकारी, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़ के द्वारा सामान्य एवं गंभीर बीमारियों की जांच किया गया। गंभीर बीमारियों की जांच के साथ साथ रोगी को सलाह देते हुए सदर अस्पताल पाकुड़ रेफर किया गया तथा सामान्य बीमारियां जैसे हाइपरटेंशन, सुगर, सर्दी, खांसी, बुखार, हाथ, पैर का फूलना, कमजोरी, एनीमिया इत्यादि जैसे बीमारियों को शिविर में ही जांच करते हुए उपचार किया गया। जिला आर सी एच पदाधिकारी डॉ० एस के झा एवं जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉक्टर के.के सिंह* के द्वारा शिविर का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान डॉ एस के झा एवं डॉ के के सिंह के द्वारा भी मरीजों का डायग्नोस किया गया। डॉ झा ने बताया कि आज मौसम खराब होने के बावजूद भी कैंप में कुल 80 मरीजों की जॉच किया गया। शिविर में जीएनएम रोशा एरिस टीगा, एएनएम, पॉलिना प्रमिला मुर्मू, कुमकुम पाल, रूमी मंडल, लैब टेक्नीशियन मधुसूदन मंडल, एमपीडब्ल्यू रवि मरांडी, लोक स्वास्थ्य प्रबंधक मोहम्मद फहीम अख्तर, संजीव कुमार एवं सहिया इंद्राणी, रीता देवी, फरीदा बेगम का योगदान सराहनीय रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button