अंतिम व्यक्ति तक सरकार एवं न्यायालय के योजनाओं को पहुंचाना हमारा लक्ष्य- मनोज कुमार सिंह
Our aim is to reach the schemes of the government and the court to the last person - Manoj Kumar Singh

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार (झा०खं०), झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) राॅंची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष-जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में रविवार को जिला के सभी प्रखंडों में विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सभी प्रखण्ड मुख्यालयों जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के स्टाॅल लगाकर लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिया गया। साथ ही साथ सैकड़ो लोगों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया। इस शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को शिविर के माध्यम से लाभान्वित कराना था। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्रधिकार श्री मनोज कुमार सिंह ने कहा कि इस शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य है जिला के अंतिम व्यक्ति तक राज्य सरकार एवं विधिक सेवा प्राधिकार के योजनाओं को पहुंचाना। उन्होंने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जिला के हर व्यक्ति को उचित लाभ मिले, वह अपने मौलिक अधिकार का उपभोग सही तरीके से करे इसके लिए न्यायालय हमेशा आपके साथ है। इसी उद्देश्य से आज झालसा द्वारा जिला के सभी थानो में, प्रखंडों में और 09 पंचायतों में कानूनी सहायता केन्द्र खोले गये है। इसमें प्रधिकार द्वारा पारा लीगल वोलंटियरस की नियुक्ति की गई है। उन्होने कहा कि कभी भी किसी तरह की कानूनी सहायता के लिए आप सिविल कोर्ट में आ सकते हैं, आपका हर संभव मदद किया जायेगा। सिंह ने उपस्थित जनों को यातायात नियमों के पालन करने सहित अन्य नियमों के पालन करने की अपील की। उन्होंने बच्चों को पढ़ाने-लिखाने के लिए भी अभिभावको को प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होने मासिक लोक अदालत एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी देते हुए छोटे मोटे वादो का निपटारा लोक अदालत के माध्यम से करा लेने की अपील की। इस अवसर पर श्री सिंह ने लीगल ऐड डिफेंस काॅउसिंल, पीड़ित मुआवजा स्कीम, कोर्ट फी एवं नालसा स्कीम के बारे में भी आम जनों को बताया। जरूरतमंदों को आवास, पेंशन, दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल सहित अन्य योजनाओं का मिला लाभ। जिला के सभी प्रखंडों में हुए इस शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना, कंबल, जाॅब कार्ड, हरा राशन कार्ड, दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल, छड़ी, कृषि यंत्र, पशुपालन किट, बीज, पेंशन स्वीकृति पत्र, दाखिल खारिज स्वीकृति पत्र आदि लाभुकों को प्रदान किया गया। स्कूली छात्राओं के बीच गुरूजी क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं के बीच साईकिल का भी वितरण हुआ। लातेहार जिला के सभी प्रखंडों में आयोजित इस विधिक सशक्तिकरण शिविर में व्यवहार न्यायालय लातेहार के सभी न्यायिक पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई थी। इनके ही देख-रेख में सभी जगहों पर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसमें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह ने लातेहार प्रखण्ड में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व किया। लातेहार प्रखंड में आयोजित शिविर में अपर समाहर्ता रामा रविदास, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चैरसिया, मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार मिश्रा, एग्जीक्यूटिव मजिस्टेट अजय कच्छप, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी सहित विभिन्न विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे। इनके अलावा हेरहंज प्रखंड में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम दिनेष कुमार मिश्रा, चंदवा प्रखंड में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय संजय दत्त द्विवेदी, बालुमाथ एवं बारियातु प्रखण्ड में सीजेएम विक्रम आन्नद, मनिका प्रखंड में जिला विधिक सेवा प्रधिकार के सचिव श्री शिवम चैरसिया, बरवाडीह प्रखण्ड में एसडीजेएम प्रणव कुमार एवं गारू तथा महुआडांड प्रखण्ड में प्रभारी न्यायाधीश सह प्रिंसिपल मजिस्टेट श्री उत्कर्ष जैन ने शिविर का नेतृत्व किया। इस अवसर पर सभी प्रखंड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अन्य विभागीय पदाधिकारियों, कर्मचारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया। इनके संयुक्त प्रयास से सशक्तिकरण शिविर में लाभुकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ शिविर के माध्यम से किया गया। सभी विभागो के लगाये गये थे स्टाॅल
जिला के सभी प्रखंडों में आयोजित इस मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर में श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाजिक सुरक्षा विभाग, जिला कल्याण, बाल कल्याण समिति, जिला जन संपर्क, आपूर्ति विभाग एवं जेएसएलपीएस आदि के द्वारा स्टाॅल लगाकर लोगों को लाभान्वित किया गया।



