रींगस में निशुल्क न्यूरो चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
सीकर,रींगस । रींगस रोटरी क्लब रींगस द्वारा कस्बे की रामानंद पाठशाला में रविवार नौ बजे से दोपहर एक बजे तक 109वां नि:शुल्क चिकित्सा शिविर व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ सह प्रांतपाल डॉ भंवर सिंह ताखर, पूर्व सहप्रांतपाल डॉ अजय सक्सेना, रोटरी अध्यक्ष अर्जुन सिंह लांबा, सचिव राजेंद्र यादव, पूर्व अध्यक्ष रघुनाथ जाट, पूर्व सचिव डॉ विनोद कुमार गुप्ता,रोटेरियन सुभाष बिजारनिया ,पी एस राजपूत द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।शिविर संयोजक झाबरमल निठारवाल ने बताया कि रोटरी क्लब रींगस द्वारा इस निःशुल्क चिकित्सा व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को किया जाता है। शिविर में डॉ अजय सक्सेना द्वारा होम्योपैथिक चिकित्सा, डॉक्टर भंवर सिंह ताखर द्वारा फिजियोथैरेपी चिकित्सा, डॉ. विनोद कुमार गुप्ता द्वारा शिशु एवं बाल रोग चिकित्सा व पी एस राजपूत द्वारा घरेलू नुस्खे से 44 मरीजों का इलाज किया गया।
शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर की टीम द्वारा 86 नेत्र रोगियों की जांच कर 40 रोगियों को लैंस प्रत्यारोपण के लिए चयनित किया गया। नेत्र लेंस प्रत्यारोपण के लिए चयनित मरीजों को जयपुर ले जाकर लैंस प्रत्यारोपण किया जाएगा व वापस रींगस छोड़ा जाएगा।रोटरी क्लब रींगस द्वारा आयोजित शिविरों में अब तक 2888 लैंस प्रत्यारोपण कर लोगों को आंखों की रोशनी प्रदान की गई है। शिविर में शंकरा आई हॉस्पिटल से डॉ सोनल अग्रवाल,शिविर प्रभारी दीनदयाल पंवार,नर्सिंग स्टाफ दुष्यंत शर्मा, वर्षा,नवजोत, ऋषिका ने अपनी सेवाएं दी। सुमित काबरा ने होम्योपैथिक चिकित्सा दवा वितरण में सहयोग प्रदान किया। शिविर के दौरान रोटरी अध्यक्ष अर्जुन सिंह लाम्बा का जन्मदिन मनाया गया सभी रोटेरियन ने अध्यक्ष को शुभकामाएं प्रेषित की एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सीसीए शिक्षण संस्थान के स्काउट तनुज कुमार,हिमांशु कुमावत, वीरेंद्र चौधरी, अनुष सैन, नितेश बगड़िया और अंकित मीणा ने सहयोग प्रदान कर शिविर को सफल बनाया।



