झांसी

सर्वाइकल कैंसर का पता लगाने के लिए सीएचसी ,पीएचसी में शिविर लगाए 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो 
झांसी। नॉर्थ इंडिया गाइनेकोलॉजिस्ट फोरम के वार्षिक सम्मेलन के समापन में मुख्य अतिथि मंडल आयुक्त विमल कुमार दुबे ने कहा मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रस्तुति रोग के विशेषज्ञों को सीएचसी ,पीएचसी में जाकर ओवेरियन और सर्वाइकल कैंसर का पता लगाने के लिए सिविल लगाना चाहिए ताकि महिलाओं को कैंसर की पहली स्टेज से पहले ही चिकित्सा मिल सके ।
मंडलआयुक्त ने कहा कि एक महीने में बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर आशाएं हेल्थ वर्कर और विद्यार्थियों को ट्रेनिंग दी जाएगी । डॉ सौदान सिंह ने बताया की सभी स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण मातृत्व देखभाल को सशक्त बनाए रखना चाहिए । मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ मयंक सिंह ने बताया कॉन्फ्रेंस के दौरान उच्च जोखिम गर्भावस्था, किशोर व युवाओं का स्वास्थ्य स्त्री एवं प्रसूति विषय में शोध करने वाले पर स्नातक विद्यार्थियों ने शोध पत्र पढ़े । सचिव डॉ शोभा जी सोमन ने बताया मातृ मृत्यु दर को कम करने के लिए जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करना आवश्यक होगा ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button