रामपुर शाहबाद

केक काटकर धूमधाम से मनाया गया भीम आर्मी का दसवां स्थापना दिवस।

नेशनल प्रेस टाइम,ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। सोमवार को भीम आर्मी का स्थापना कार्यक्रम भीम आर्मी के जिला अध्य्क्ष सुनील कुमार सागर के आवास पर केक काटकर बड़ी धूम धाम से मनाया गया ,इस अवसर पर सुनील सागर ने कहा कि भीमआर्मी के संगठन को बने हुए पूरे दस वर्ष हो गए, इन 10 वर्षों मैं भीमआर्मी के प्रत्येक कार्यकर्ता नेदवे,कुचले, पिछड़े लोगों की आवाज को मजबूती से उठाया और इन सभी कार्यों की वजह से संगठन को एक नई पहचान मिली है , साथ ही साथ कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को अब इस ताक़त को वोट मैं तब्दील करनी है, वोट का ऑप्शन हमारे पास आजाद समाज पार्टी का उदय होने से मिल गया है , इसलिए आने वाले समय में हमें और हमारे लोगों को संगठन को मजबूत कर राजनीती मैं अपनी अपनी भागेदारी भी सुनिश्चित करनी होगी, इन सभी संघर्षों मैं भीम आर्मी संस्थापक भाई चंद्रशेखर आजाद और भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष भाई विनयरत्न का संघर्ष चमकता है इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, छात्र संघ जिला संयोजक सुवीर आजाद ,जिला महासचिव ब्रह्म सिंह, अजय कुमार, डॉक्टर मनवीर सिंह, ओमवीर आजाद , सोमबीर आजाद ,संजीवकुमार,गौतम ,मोहित बाबू, अनिल कुमार भीम खिलाड़ी, मास्टर सेवाराम,आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button