ललितपुर

अवैध कटान कर रहे दो लोगों पर एफआईआर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। शातिर वन अपराधी होने का हवाला देते हुये उप क्षेत्रीय वनाधिकारी ने दो लोगों के खिलाफ अवैध कटान किये जाने का आरोप लगाया है। उप क्षेत्रीय वनाधिकारी मनीष कुमार गौड़ ने कोतवाली पुलिस को दिये शिकायती पत्र में बताया कि गुरूवार 16 अक्टूबर को उन्हें मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर उन्होंने ग्राम बैरवारा में निजी काश्तकारी भूमि पर खड़े आम के वृक्षों का थाना बार क्षेत्रांतर्गत ग्राम देवरान निवासी श्रीराम पुत्र मथुराप्रसाद व नीरज पुत्र रामस्वरूप द्वारा कटर मशीन से अवैध कटान किया जा रहा था, जिन्हें मौके पर विधिक कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार कर रेन्ज कार्यालय ले जाया गया। बताया कि अवैध कटान के सम्बन्ध में उक्त लोग कोई विधिक परमिट प्रस्तुत नहीं कर सके। उक्त लोगों के खिलाफ वन अधिनियम 1976 के अंतर्गत के अन्तर्गत एच.2 केस जारी किया गया। यह भी आरोप है कि श्रीराम व नीरज द्वारा रेन्ज कार्यालय में कार्यवाही के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालते हुये गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी गयी। कोतवाली पुलिस ने उप वनाधिकारी की तहरीर पर उक्त लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 221, 352, 351 (3) के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button