खैरथल

194 वें दिन भी जारी रहा जिला बचाओं संघर्ष समिति का धरना

25 फरवरी को निकाली जाएगी बाइक-रैली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। खैरथल-तिजारा जिला का नाम बदलकर भृतहरी नगर करने तथा जिला मुख्यालय को अन्य स्थान पर ले जाने की मंशा के विरोध में खैरथल में जारी धरना मंगलवार को 194 वें दिन भी लगातार जारी रहा
जिला बचाओ संघर्ष समिति के गिरीश डाटा ने बताया 25 फरवरी को शहर मे बड़ी बाइक रैली निकाली जाएगी। समिति एक बड़ी सभा का आयोजन करने की भी योजना बना रही है जिसमे सांसद हनुमान बेनीवाल सहित बडे नेता शामिल हो सकते है इसके लिए बातचीत चल रही है
ज्ञात रहे लम्बे समय से चल रहें धरने के बावजूद अभी तक सरकार और सिस्टम की ओर से कोई पहल धरना समाप्त कराने की दिशा में नही हुई है भाजपा के जो नेता जिले का नाम बदलने और जिला मुख्यालय अन्यत्र ले जाने के बयान देते रहे है आजकल मौन बताये जा रहे है धरनार्थियों ने कहा चाहे कितने दिन साल बन जाये खैरथल-तिजारा जिले की जनता अपने हक के लिए लड़ाई जारी रखेगी और आने वाले स्थानीय चुनावो मे जनता इनकी मनमानी और अनदेखी का जबाव देगी
 धरने पर गिरीशडाटा, दीपक चौधरी,वीर सिंह ढिल्रलन,रविकांत जोशी,योगेश गुर्जर, शिवचरण गुप्ता,  अनील रोहिल्ला अशोक हेडाऊ श्यामलाल शर्मा विक्रम चौधरी फौजी,सुनील राजपूत,सरदार जोगिंदर सिंह,सुरेनदर सिंह,विक्की चौधरी कृष्ण कुमार तनुज शर्मा, जगदीश राजपूत,देवेंदर गुप्ता,नारायण छागाणी,महेश वासु,गजराम,सुबेसिंह, सुनील शर्मा,वेदप्रकाश,निक्की प्रजापत सहित अन्य लोग मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button