पाकुड़

रात्रि चौपाल कर लोगों को कालाजार/ मलेरिया व फाइलेरिया समेत टीबी आदि बीमारियों के प्रति किया जागरूक

By organizing night Chaupal, people were made aware about diseases like Kala Azar/Malaria and Filaria including TB etc.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। ग्रामीणों में बीमारियों के प्रति जन जागरूकता लाने हेतु पाकुड़ प्रखण्ड के सोनाजोड़ी गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें उपायुक्त मनीष कुमार, जिला भीबीडी पदाधिकारी डॉ अमित कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, पाकुड़, एमपीडब्ल्यू, सहिया और पीरामल तथा डब्ल्यूएचओ के जिला प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उपायुक्त मनीष कुमार ने चौपाल में आए ग्रामीणों का क्षेत्रीय भाषा में अभिवादन किया और ग्रामीणों को कालाजार, फाइलेरिया, मलेरिया, टीबी एवं अन्य बीमारियों के लक्षण एवं उसके बचाव को लेकर आवश्यक जानकारी दी। उपायुक्त ने ग्रामीणों को बताया कि अपने घरों में अच्छे तरीके से हर एक कोने में छिड़काव करवाएंगे, घरों से निकालने योग्य सामान को निकाल कर अच्छी तरह से छिड़काव करवाना बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कालाजार और मलेरिया से बचाव हेतु वर्ष में दो बार हो रहे कीटनाशी छिड़काव को सभी कमरों में कराने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। साथ ही कीटनाशी छिड़काव से होने वाले प्रभाव के बारे में बताया। साथ ही उपायुक्त ने वर्ष 2024 में प्रतिवेदित कालाजार मरीजों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना। प्रतिवेदित कालाजार मरीज ने भी सभी ग्रामीणों को अपने-अपने घरों में कीटनाशी छिड़काव कराने के लिए प्रेरित किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button