नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उप विकास आयुक्त शमहेश कुमार संथालिया की अध्यक्षता में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 से 9 तक में नामांकन को लेकर जिला स्तरीय समिति का बैठक आहूत किया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा छात्राओं के नामांकन प्रक्रिया आदि बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा कर संबंधित को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश। बैठक में बताया गया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में वर्ग 6 में नामांकन हेतु कुल रिक्ति/सीटों 425 के विरुद्ध नामांकन हेतु कुल 1153 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से प्रखंड स्तरीय समिति के द्वारा 410 छात्राओं को अनुशंसित किया गया है। उप विकास आयुक्त ने अनुशंसित छात्राओं के चयन को लेकर आधार बिंदुओं यथा अनाथ, मातृविहीन, पितृविहीन, सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्र, दिव्यांग, मानव तस्करी, अध्ययनरत छात्राओं द्वारा चयनित, विद्यालय प्रबंधन समिति/माता पिता समिति/बाल पंजी से चयनित, प्रखंड से दूरी, आदिम जनजाति, एकल/बीपीएल एवं अन्य आधार बिंदुओं पर पृच्छा किया गया। जिसमें बताया गया कि नियमानुसार विभिन्न चयन आधारों छात्राओं के दृष्टिगत छात्राओं की अनुशंसा की गई है। समीक्षा के उपरांत जिला स्तरीय समिति द्वारा सर्वसम्मति से उक्त छात्राओं को अनुशंसित किया गया।



