सीकर

कांसरड़ा गांव में मूर्तियों को करवाया नगर भ्रमण

कलश यात्रा में उमड़े सैकड़ो भक्त

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

बावड़ी। ग्राम पंचायत कांसरड़ा‌ में स्थित ढाणी चांगाली में श्री चांगाली वाले बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती पर अनेक धार्मिक कार्यक्रम हुए। किशन सिंह महरिया ने बताया कि बुधवार को सर्वप्रथम तीन सौ साल से अधिक पुराने बालाजी मन्दिर के ऊपर नया बनाया गया गुमज पर पूर्व में गणेश जी महाराज, उत्तर में शंकर भगवान, दक्षिण में बालाजी महाराज, पश्चिम दिशा में भैरुजी महाराज सहित चारों दिशाओं में मूर्तियों की स्थापना की गई । मूर्ति समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से की गई। इससे पूर्व 8:15 बजे गुम्बज पर स्थापित की जाने वाली “मूर्तियों एवं शिखर की पूजा अर्चना हुई। इसके पश्चात मंगल गीतों तथा गाजे-बाजे के साथ तथा कलश यात्रा एवं निशान यात्रा के साथ सभी मूर्तियों का नगर भ्रमण करवाया गया। बालाजी सेवा समिति अध्यक्ष प्रभु दयाल रूलानियां, पूर्व सरपंच रूघाराम, छीत्तरसिंह, भंवर सिंह महरिया सहित समिति सदस्य सैकड़ो महिलाओं सहित काफी ग्रामीण जन मौजूद रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button