रामपुर शाहबाद

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत किया गया जागरूक सुखा और गीला कचरा अलग-अलग रखें 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। मंगलवार को नगर पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत अधिशासी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर कुमार संजय द्वारा जन जागरूकता अभियान साथ ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम के अंर्तगत स्वच्छ वातावरण समिति के साथ नगर पंचायत कार्यालय के मीटिंग हॉल में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।जिसमे कुमार संजय द्वारा सोर्स सेग्रीगेशन के वारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई । इस अभियान एवं कार्यशाला के माध्यम से नागरिकों को अपने घरों से निकलने बाले कूड़े को अपने घर में ही गीला तथा सुखा दोनों अलग करकर निकाय की गाड़ी को अलग अलग देने के लिए जागरूक कर कूड़ा अलग अलग करने की प्रक्रिया समझायी ताकि कचरा प्रबंधन को और प्रभावी बनाया जा सके । यह कार्यक्रम नगर के सभी वार्डो में वार्डो की प्रोत्साहन समिति के साथ आगे भी चलाया जाएगा । इस अभियान का नेतृत्व अधिशासी अधिकारी कुमार संजय सिंह द्वारा किया गया । साथ ही स्वच्छ वातावरण समिति अध्यक्ष एवं वार्ड सभासद द्वारा नगर पंचायत का धन्यवाद देते हुए कहा की यह अभियान स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर को साफ़ सुथरा और स्वच्छ वातावरण हेतु एक सराहनीय कदम है वार्ड की जानता हमेशा निकाय के साथ रहकर अपना पूर्ण सहयोग देगी । कार्यक्रम में प्रभारी स्वच्छ भारत मिशन मुजीब मियां, नवेद मिया, लिपिक रिजवान खान लिपिक,रेहान अहमद कम्प्यूटर आपरेटर,वार्ड सभासद प्रतिनिधि श्रीराम, सभासद शिशुपाल,मंडल सदस्य साजिद,व समस्त सफाई नायक समस्त कार्यालय स्टाफ अन्य सम्मानित नागरिक भी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button