विधानसभा प्रभारी लखन कुमार वर्मा ने शिव पुराण और भागवत कथा में सम्मिलित होकर दिया संदेश।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l
छिंदवाड़ा l चौरई,विधानसभा प्रभारी लखन कुमार वर्मा ने विधानसभा क्षेत्र चौरई के बिछुआ जनपद की ग्राम पंचायत सिंगारदीप में भागवत कथा का रस पान किया एवं विगत कई बर्षो से प्रसिद्ध मेला शंकर वन में चल रही शिव महापुराण कथा एवं मेले सम्मिलित हुए। एवं पंडित,अंबालाल महाराज व भागवत जी महाराज के मुखारविंद से कथा का श्रवण किया
इस अवसर पर उन्होंने कहा,शिव पुराण की कथा हमें जीवन के सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। श्रीमद् भागवत कथा हमें भगवान की भक्ति और प्रेम का संदेश देती है।उन्होंने आगे कहा,भगवान शिव की कृपा से ही हम सभी सुखी और समृद्ध हो सकते हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर जीवन को सार्थक बनाना चाहिए।इस अवसर पर पंडित अंबालाल शर्मा जी महाराज भगवत जी ने भी अपने प्रवचन में भगवान शिव और श्रीमद् भागवत की महिमा का वर्णन किया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय भाजपा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



