आठवीं के 37 छात्र-छात्राओं के बीच किया साइकिल का वितरण
Bicycles were distributed among 37 students of class VIII

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। जिला के बारियातु प्रखण्ड कार्यालय परिसर मे झारखण्ड सरकार के कल्याण विभाग की ओर से प्रदत्त निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकिय आदर्श मध्य विद्यालय के आठवीं क्लास के छात्र-छात्राओं के बीच 37 साइकिल का वितरण प्रखंणड विकास पदाधिकारी अमित कुमार पासवान व प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी विरेन्द्र भगत, विभाग के एम आई एस नितीश कुमार, शिक्षक संजीव कुमार, मिथलेश कुमार मेहता,ने सयुंक्त रुप से किया ।मौके पर उपस्थित प्रखण्ड एम आई एस समन्वयक नितीश कुमार ने बातया की प्रखण्ड क्षेत्र के 38 विद्यालय मे कुल 1314 साईकिल प्राप्त हुआ है.जिसमे सभी साईकिलो को जल्द ही वितरण किया जाना है. प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार पासवान ने कहा कि साइकिल मिलने से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अब आने-जाने में कोई परेशानी नहीं उठानी होगी।इससे बच्चे उत्साहित होंगे तथा शिक्षण कार्य में सुधार होगा। वही निःशुल्क साइकिल पाकर छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे। छात्र-छात्राओं ने कहा कि स्कूल आने-जाने में कई तरह की परेशानी होती थी, लेकिन अब साइकिल मिल जाने से आने जाने में परेशानी नहीं होगी। मौके पर सहायक शिक्षक मिथिलेश कुमार मेहता, राजेश कुजूर, राजीव कुमार सहित काफी संख्या मे छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।



