
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा कोतवाली हसनपुर नगर में शनिवार को अग्रवाल सभा हसनपुर के द्वारा श्री श्री 1008 महाराजाधिराज अग्रसेन जी की 5149 वीं जयंती समारोह के अवसर पर भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया प्रभात फेरी का शुभारंभ सभा के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर शिवचरण दास अग्रवाल एवं अध्यक्ष उमेश अग्रवाल द्वारा महाराजा अग्रसेन जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रभात फेरी में ढोल नगाड़े तथा डीजे की धुन पर महाराज अग्रसेन के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे, प्रभात फेरी नगर स्थिति अग्रवाल धर्मशाला से प्रारंभ होकर जमा मस्जिद घास मंडी रहरा बस स्टैंड से वापसी दरबार जनकपुरी, मेंन बाजार,मोहल्ला महल मोहल्ला कायस्थान, मोहल्ला होली चौक, वंश प्लाजा, पुराना डाकघर होते हुए अग्रवाल धर्मशाला पर पहुंचकर संपन्न हुई। अग्रवाल धर्मशाला पहुंचकर अग्र बंधुओं द्वारा ध्वजारोहण किया गया। प्रभात फेरी का नगर में कई स्थानों पर अग्र बंधुओं द्वारा पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। प्रभात फेरी में युवा अग्रवाल सभा के पदाधिकारी एवं सदस्य हाथ में अग्र ध्वज लेकर चल रहे थे।
इस मौके पर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, मुकेश गोयल, मनोज गोयल, राकेश बंसल, मयंक अग्रवाल, अक्षी अग्रवाल, मधुर अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, सुमित अग्रवाल,शिखर अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, डॉ अनुज अग्रवाल, चंद्रसेन अग्रवाल, अमन अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल,राजीव अग्रवाल,अमित अग्रवाल, पराग अग्रवाल, प्रतीक गोयल, किरन अग्रवाल, पारुल अग्रवाल, निकिता अग्रवाल, अंचल अग्रवाल, शिवांगी अग्रवाल सहित सैकड़ो की संख्या में अग्र बंधु मौजूद रहे।




