झुंझुनू
इंडियन शिक्षण संस्थान बड़ाऊ ने 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर रचा इतिहास
9 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक तथा 27 विद्यार्थियों ने प्राप्त किए 90% से अधिक अंक

115 छात्राओं का गार्गी पुरस्कार में चयन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं खेतड़ी। इंडियन शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित संस्कार सीनियर स्कूल जसरापुर ने कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर फिर से इतिहास रचा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सूर्यप्रकाश शर्मा व सुमन शेखावत ने बताया की विद्यालय के छात्र रोहित कुमार पुत्र श्री सुमेर सिंह नगली निर्माणों की ने 97.00% अंक प्राप्त कर क्षेत्र में परचम लहरायाl विद्यार्थियों की शानदार सफलता पर संस्थान के सचिव रघुवीर शर्मा चेयरमैन सुनील बोहरा,मनीषा शर्मा, कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. मुकेश दाधीच उपनिदेशक प्रकाश दास स्वामी अंग्रेजी माध्यम की प्रभारी पूजा सैनी हिंदी माध्यम के प्रभारी पूर्ण सिंह शेखावत ने सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रतीक चिह्न माला व साफा पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सचिव रघुवीर शर्मा ने कहा यह सफलता कठोर मेहनत का परिणाम है हमारे संस्थान ने शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित किए हैंl इस अवसर पर सुभाष शर्मा, प्रमोद सुरोंलिया, मंजू शर्मा, सोनू जांगिड़, सुरेंद्र मीणा, महेंद्र कुमावत,प्रवेश शर्मा, मनीष शर्मा, नरेश जांगिड़,देवेन्द्र शर्मा,राजकमल सैनी,ज़िले सिंह यादव,राकेश सैनी,किशन सिंह,दिलीप कुमावत,सुरेंद्र कुमावत ,रोहतास,सुनील जांगिड़,विक्रम यादव,मुकेश मैनपुरा, रविंद्र बिलवा, रवि शर्मा,बजरंग मीणा रामस्वरूप यादव, महेंद्र सिंह, नंदू सिंह, सुमेर सिंह,पवन सिंह,कृष्ण भरगढ़, धर्मवीर, कृष्ण छाबडी, धोलाराम गुर्जर, हिम्मत सिंह, मुकेश चोपड़ा, हरिओम सिंह, राजेश जाट, सिंबू सिंह, शीशराम गुर्जर, माधूराम सैनी, सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद थे।



