मथुरा

गोवर्धन में प्राचीन मंदिर में तोड़फोड़ से आक्रोश

नशे में धुत युवक ले जा रहा था अवशेष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा में  गोवर्धन ड्रेन के पास स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर में तोड़फोड़ की घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया। मंदिर में स्थापित भगवान शंकर के शिवलिंग व अन्य मूर्तियों को एक युवक द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी युवक को तत्काल हिरासत में लेकर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। सोमवार की रात करीब 9:30 बजे जाटव मोहल्ला निवासी सतवीर सिंह नशे की हालत में विनोद बाबा मार्ग स्थित शिव मंदिर पहुंचा। वहां उसने मंदिर में स्थापित शिवलिंग तथा भगवान कार्तिकेय की मूर्ति को तोड़ दिया और कुछ अवशेष अपने साथ ले जाने का प्रयास किया।  घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और विरोध जताने लगे। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस की सक्रियता के चलते क्षेत्र में संभावित तनाव की स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। वहीं, हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए थाना में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button