मुरादाबाद
औंधे मुंह गिरी ई रिक्शा संचालन हेतु लागू की गई जोन व्यवस्था जनता पूछ रही साहब क्या हुआ जोन व्यवस्था का
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मुरादाबाद। आजकल शहर में ई रिक्शाओं ने राहगीरों का निकलना मुश्किल कर दिया है मुरादाबाद में भयंकर गर्मी पड़ रही है फिर भी बाजारों में ई रिक्शा से जाम में जनता को कोई राहत नहीं मिल रही है स्थिति यह है कि राहगीर चाहें पैदल हो या टू व्हीलर पर दिन हो या रात मंडी चौक चोराहा से लेकर टाउन हॉल तक उधर मंडी चौक चौराहे से मंडी बांस दीवान का बाजार में हर समय ई रिक्शा का ही जाम लगा रहता है।
क्या कहते हैं राहगीर परवेज आलम
परवेज आलम का कहना है कि ई रिक्शा की बढ़ती तादाद ने आम जनता का बाजारो में निकलना मुश्किल कर दिया है जहां जाओ वहां ई रिक्शा का जाम
क्या कहते हैं राहगीर विनोद रस्तोगी
विनोद रस्तोगी का कहना है कि ई रिक्शा के जाम की वजह से व्यापारियों को भी नुकसान हो रहा है जाम की वजह से ग्राहक बाजार में आना नहीं चाहता है
पिछले दिनों मंडलायुक्त ने शहर में ई रिक्शा से लगने वाले जाम की स्थिति को भांपकर गंभीरता से लेते हुए एसपी ट्रैफिक और एआरटीओ को निर्देश दिए थे कि शहर में ई रिक्शा संचालन के लिए जोन व्यवस्था बनाई जाए और हर ई रिक्शा पर जोन नं डाला जाए जिस जोन के लिए जो ई रिक्शा निर्धारित की जायेगी वो उस जोन में ही चलेगी ऐसा न होने पर संबंधित अधिकारियों पर भी कार्यवाही की जायेगी और ई रिक्शा भी जब्त कर ली जायेगी।
परंतु कुछ समय ई रिक्शा की वह जोन व्यवस्था दिखाई दी उसके बाद फिर संचालन पुराने ढर्रे पर आ गया है और राहगीरों को मुख्य बाजारों में जाम के कारण निकलना दुश्वार हो गया है गर्मी में छोटे छोटे बच्चे गाड़ियों पर बैठे हुए बिलखते रहते हैं और ट्रेफिक पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रहती है। अमरोहा गेट पर तो न ट्रेफिक पुलिस रहती है न थाने की पुलिस रहती है व्यवस्था कुछ समाज सेवकों के हवाले है अब देखना यह है कि ई रिक्शा जोन व्यवस्था पर संज्ञान लिया जायेगा या फिर जनता जाम से ऐसे ही त्राहि माम त्राहि करती रहेगी।



